जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में लोकसभा चुनावों के लिए बनाए गए तीसरे स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय के भवन में स्थापित स्ट्रांग रूम में पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है। यहां पर ईवीएम एवं वीवीपैट को शनिवार देर शाम प्रशासन और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी निगरानी में लिया। जीपीएस से लैस वाहन से ईवीएम मशीनों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया। वीडियोग्राफी कर स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम में बिजली के कनेक्शन को भी हटाया गया है। आसपास की जगहों पर भारी पुलिस बल और पैरा मिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। डीएसपी मदन कांत शर्मा और एसडीएम अमित मेहरा ने बताया कि मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।