धर्मपुर (मंडी)। राधाकृष्ण महाविद्यालय धर्मपुर में मंगलवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कॉलेज के प्राचार्य रिखी राम कौंडल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर महाविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। मुख्यातिथि ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं और बच्चे नशे के दलदल में फंस रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहारों को सम्मानित किया। इसमें नेहा भारद्वाज, अंजली, मधू भारती, अब्बू, पुजा, अनुराधा, सुषमा, निकिता, ज्योति कुमारी, सुषमा, मधू, दिव्या, नेहा, आशा, भारती, ज्योति, प्रियंका, राहुल, प्रियंका, संगीता, गुडी, तनुजा, अर्पना, निशा, रमना, रविना, तनुजा, दीक्षा, वंदना, लक्ष्मी, अंजना, सोनी, अनिता, पंकज, रोहिनी, नेहा, आशा, कविता, अंकिता, बुद्धि सिंह, मधू, शमी, अनुपम, अजय, पुजा, रीना, अजयपाल, स्वेता, अभिषेक, नेहा, अनुप्रिया, प्रियंका, दिनेश, अनिता, शबनम, कल्पना, रक्षा, निशा, रितिका, रविना, गिनी, रवि, राजकुमार, दिव्या, कविता, अकाश, सौरभ, मोनिका, निधि, नेहा, पूनम, अभिषेक, विश्वजीत, बिज्रेश, राहुल, शालिनी, मंजिल, राकेश, उपासना, नेहा, ज्योति, शाहिल, राकेश, इशु, उदित, अजय, तनुजा, सवीता, मोनिका, शोभिता, शबनम, कुलदीप, पूजा, शांति, अमित, शैलजा, नरेश, अंजू, कंचना, सुषमा, पूजा, मधू, पूनम, नितु, मोनिका, सुजाता, दिनेश, सुनील, आशु, पूनम, राहुल, कल्पना, मनीषा, अनुराधा, कंचना, बविता, सुषमा, अरुण, शाहिल, पंकज, सुशील, अर्जुन, चंद्रा, निशा, अभिषेक, चीना, पुजा, सुमेश, नविषेक, पंकज, सुभाष, अभिनव, प्रशांत, राहुल, प्रवीण, शाहिल, निशांत, अभिजित, राहुल, अजय, अनिश, सौरभ, आशिष, काकु, अभिषेक, ब्रिजेश, अजय, परमजीत, प्रदीप, सुरेश, पूनम, मोनिका, जसप्रीत, शिवानी, दिक्षु, समृति, शिवानी, प्रीति, भारती, कुसमा, अंजली, अनामिका, अनिता, आशु, सीमा, मधू, नेहा, रचना, अरुण, भारती, सिमरन, विक्रम, रोहित, अंबिका इत्यादि शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, पीटीए प्रधान अमर सिंह, कर्नल रूप चंद, प्रधान ठाकर दास सहित अन्य उपस्थित रहे।
000