फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ियां इकट्ठा करने गए युवक ब्यास में फंसे, किए एयरलिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। जिला मंडी के नगवाईं में एनएचपीसी परिसर के करीब ब्यास नदी में फंसे दो युवकों को करीब 15 घंटे के बाद एयरलिफ्ट किया गया। रविवार रात ब्यास में फंसे युवकों को सोमवार सुबह एयरफोर्स के जवानों की मदद से भुंतर एयरपोर्ट में सुरक्षित उतारा गया। युवक मंडी कुल्लू जिला की सीमा पर स्थित हुरला मकराहड़ गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को कुछ युवक जोगणी माता मंदिर के सामने ब्यास किनारे लकड़ियां इकट्ठा करने गए। जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया। सभी युवक पानी में घिर गए। कुछ तैर कर किनारे आ गए लेकिन सोनी (22) और संजीव कुमार (28) नदी के बीच में बने टापू में फंस गए। पानी के बीच ऊंचा स्थान देखकर दोनों वहां चढ़ गए। अग्निशमन विभाग को रात दस बजे इन दोनों के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू की कोशिश की गई परंतु ब्यास के तेज बहाव में दोनों युवकों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। दोनों युवक रातभर जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। सुबह प्रशासन ने अग्निशमन विभाग और एयरफोर्स के जवानों की मदद से दोनों को सुरक्षित भुंतर एयरपोर्ट पहुंचाया। पंचायत प्रधान जगदीश ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी। उन्होंने प्रशासन से संपर्क किया और रेस्क्यू से उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें