फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकीधार माध्यमिक विद्यालय भवन में दरारें, गिरने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत रिवालसर की माध्यमिक पाठशाला सरकीधार के भवन में दरारें आ गई हैं। भवन के गिरने का खतरा मंडराने लगा है। स्कूल में करीब 60 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया है तथा स्कूली बच्चों को प्राथमिक पाठशाला सरकीधार में शिफ्ट किया है। भारी बारिश से स्कूल भवन को भारी क्षति हुई है, पाठशाला भवन धंस रहा है। इससे कारण भवन के छह कमरों में दरारें आ गई हैं। स्कूल अभिभावक समिति के प्रधान चमन लाल शर्मा ने बताया कि स्कूल के भवन में दरारें आने का सिलसिला बरसात के चलते जारी है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई है। उधर, प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रिवालसर हरीश कुमार ने स्कूल भवन का जायजा लिया है और स्कूल प्रशासन को इस भवन में बच्चों को न बिठाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें