फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारी खड्ड मे तेज बहाव में बहा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। बारिश ने मिनी पंजाब बल्ह में भारी कहर ढाया है। यहां पर एक किसान की बह जाने से मौत होने का अंदेशा है। खेतों में फसलों का जायजा लेने गया किसान अचानक घाटी की लोहारी खड्ड की चपेट में आ गया। जलाह निवासी दुर्गादास चौहान के पानी के तेज बहाव में बहने की सूचना है। ग्रामीण उसको दिनभर ढूंढते रहे, लेकिन शाम तक वह नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हो गई है। वहीं, अरबों की संपत्ति तहस-नहस होने का समाचार है। खेत, दुकानें और इमारतें जलमग्न हो गई हैं। खड्ड के समीप कई स्कूलों और निजी कंपनियों के शोरूम में भी पानी भर गया है। इधर एसडीएम किशोरी लाल ने बताया कि बल्ह घाटी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन राजस्व विभाग की टीमें तैयार करने में जुट गई है। स्थानीय युवाओं और रेस्क्यू टीमों के सहयोग से पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। एक व्यक्ति के खड्ड में बहने की सूचना थी। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 25000 रुपये प्रदान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें