फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी कैंटीन में अब नगद भुगतान बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसडी कैंटीन में अब नकद भुगतान बंद
विज्ञापन

क्रेडिट या डेबिट कार्ड से हो सकेगा भुगतान
आर्मी हेडक्वार्टर से आदेश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)।
अब आर्मी कैंटीन में कैश से भुगतान नहीं होगा। पूर्व सैनिकों को सामान खरीदने के बाद कार्ड स्वाइप करवाना होगा। यह व्यवस्था सरकाघाट में 14 मई को लागू होगी। ऐसे में जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्मी हेडक्वार्टर ने यह आदेश जारी किए जा चुके हैं। सरकाघाट आर्मी कैंटीन में 14 मई से नकद भुगतान से कोई भी सामान कार्ड होल्डर को नहीं मिलेगा। कैशलेस प्रक्रिया को बढ़ावा देने के चलते आर्मी हेडक्वार्टर ने यह फरमान जारी किया है कि सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को 14 मई से कैंटीन में जो भी सामान बिक्री किया जाएगा, वह कैश क्रेडिट कार्ड से ही किया जाएगा। सरकाघाट आर्मी कैंटीन प्रबंधक कैप्टन जगतराम ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया की एक्स सर्विसमैन कैंटीन सरकाघाट, धर्मपुर और बलद्वाड़ा में 14 मई से सिर्फ कैश क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान हो सकेगा। कहा कि जिस किसी के पास कार्ड नहीं होंगे, उन्हें कैंटीन से सामान नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें