सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और किरतपुर-नागचला फोरलेन का निर्माण कार्य कर रही आईएलएफएस कंपनी की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड़ोल में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन किया। एनएचएआई मंडी के डिप्टी मैनेजर सौरव और आईएलएफएस के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरजीत सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, सुरक्षा हटी-दुर्घटना घटी, सुरक्षा जीवन का अभिन्न अंग के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित सिग्नलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में शालिनी ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय और नीलाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में रिया ठाकुर प्रथम, स्मृति द्वितीय और रमेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में दिनेश ने प्रथम, मंजू कुमारी ने द्वितीय और अदिति शर्मा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को एनएचएआई एवं आईएलएफएस कंपनी के अधिकारियों की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमा शर्मा और सुरेंद्र चंबयाल भी उपस्थितरहे।