पूर्व विधायक की पट्टिका तोड़ी
करसोग (मंडी)। चुराग रूहणी में करसोग के पूर्व विधायक और सीपीएस की ओर से लगाई गई पीएचसी की आधारशिला पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी यहां आला नेता की पट्टिका को निशाना बनाया जा चुका है। इसका शिलान्यास मनसा राम ने अक्तूबर 2017 को किया था। उधर, शरारती तत्वों के इस कृत्य से कांग्रेसियों में खासा रोष है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चुराग डीएल चौहान की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।