फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैंसी बनी मिस व देशराज मिस्टर वर्सेटाईल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैंसी मिस और देशराज बने मिस्टर वर्सेटाइल
विज्ञापन

महावीर पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। महावीर पब्लिक स्कूल और वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल में जमा दो कक्षा के लिए विदाई समारोह आशीर्वाद का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं के छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स का स्वागत कर उन्हें टाइटल दिए। इस मौके पर वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कड़ी स्पर्धा के उपरांत नैंसी को मिस और देशराज को मिस्टर वर्सेटाइल चुना गया। दृष्टि को मिस महावीर और मुकुंद गुप्ता को मिस्टर महावीर चुना गया। वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल से मेघना को मिस वर्धमान महावीर और विक्रांत को मिस्टर वर्धमान महावीर चुना गया। इसके अलावा कनिका को मिस, जबकि विनीत को मिस्टर कंप्लाएंट चुना गया। नेहा को मिस व अखिल को मिस्टर फोटोजेनिक चुना गया। प्रियंका को मिस और अमन को मिस्टर क्रिएटिव, सोनिया को मिस इन्नावेटिव, महक को मिस और शुभम गुप्ता को मिस्टर स्पेक्टेकुलर चुना गया। कविता को मिस और पुनीत को मिस्टर इन्नोसेंट, अंजलि को मिस और दिशांत को मिस्टर एलीगेंट चुना गया। आकांक्षा को मिस और अविनाश को मिस्टर चार्मिंग के खिताब से नवाजा गया। अनन्या को मिस और अंकुश को मिस्टर रिमार्केबल, सिमरन को मिस और खेमचंद को मिस्टर कैंडिड चुना। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए और उन्हें अपने स्कूल की यादों को सहेज कर रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा के दिनों में तनावमुक्त रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें