फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी संस्थानों में रोजगारन्मुखी व्यवसाय शुरू होंगे: बिक्रम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी संस्थानों में रोजगारन्मुखी व्यवसाय शुरू होंगे : विक्रम
विज्ञापन

सुंदरनगर में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ने बुधवार को तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर के सभागार में तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर तथा तकनीकी निदेशालय सुंदरनगर के विभागाध्यक्षों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों की रुचि अनुसार तथा रोजगारन्मुख व्यवसायों को आरंभ करने को प्राथमिकता प्रदान की जाए। उन्होंने प्रदेश के निजी तकनीकी संस्थानों में फीस ढांचे की भी समय-समय पर समीक्षा करते रहने को कहा, जिससे गरीब और जरूरतमंद छात्र भी आसानी से प्रवेश ले सकें। उन्होंने विशेष बच्चों की मदद करने के लिए प्रवेश व फीस ढांचे की भी समीक्षा करने को कहा। उन्होंने तकनीकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित पदोन्नति के मामलों को निपटाएं। उन्होंने विभाग में विभिन्न वर्गो के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को भी शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी संस्थानों के निर्माणधीन भवनों का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा पुराने भवनों की मरम्मत के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, तकनीकी शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह, पंजीयक हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय विक्रम महाजन, सचिव हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड सुनील वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व विभागाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके उपरांत विक्रम सिंह ने इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर का भी औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें