फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक, मानसिक विकास को कृमि मुक्ति जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पिलाई पेट के कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ
स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पिलाई जा रही दवाई
अमर उजाला टीम
मंडी। जिले भर के स्कूलों में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। 19 वर्ष तक के विद्यार्थियों को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाई गई। जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंडी में किया गया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने स्कूली बच्चों को कृमि की दवाई पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के लगभग दो लाख 65 हजार बच्चों और युवाओं को दवाई पिलाई गई। इस दौरान जिले के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में यह दवा नि:शुल्क पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 24 फरवरी को दवा पिलाई जाएगी। अगर बच्चे स्वस्थ रहेंगे तभी उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देस राज शर्मा ने बताया कि कीड़े बच्चों के शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को खा लेते हैं। इससे खून की कमी, कुपोषण और वृद्धि में रुकावट होती है। उन्होंने बताया कि कीड़े मारने की दवा खाने से बच्चों में खून की कमी में सुधार होता है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, पार्षद पुष्प राज कात्यायन, उप निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा समेत डॉ. टीसी महंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें