फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योह-वैरी सड़क की कमजोर सोलिंग पर मंत्री तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह क्षेत्र के दौरे पर हैं। वीरवार को जब वह स्योह से वैरी की तरफ जा रहे थे कि अचानक उनकी नजर इस सड़क पर पड़ी। आजकल इस सड़क पर सोलिंग का कार्य चला हुआ है। कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने काफिला रोका और सड़क का निरीक्षण किया। गुणवत्ता में कमी देखकर वह विभागीय अधिकारियों पर तल्ख हो उठे। उन्होंने तुुरंत उनके साथ चल रहे लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को इसकी जांच करने को कहा। अधिकारी को चेताया कि इस सड़क पर सही कार्य नहीं हुआ है। इसलिए सोलिंग को दोबारा उखाड़कर इस काम को सही तरीके से करवाया जाए। अगर आदेश नहीं माने गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धर्मपुर विस क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में सड़कों की हालत ऐसी हो गई है कि वहां गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जिन सड़कों की टारिंग समय से पहले ही उखड़ गई है विभाग उन ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करे और उन सड़कों को तुरंत ठीक करवाए अन्यथा विभाग के अधिकारी इसके लिए दोषी होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इसी दौरान मंत्री ने सांढापत्तन में बन रहे पुल का भी जायजा लिया और इसके कार्य में तेजी लाने के आदेश जारी किए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जोगिंद्रनगर को मौके पर आदेश दिए कि वह हो रहे कार्य की गुणवत्ता को स्वयं जांचे तथा जहां कमी पाई जाती है उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इस मौके पर समौड़ पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें