फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में आने वाले देवताओं की नजराना राशि में हो 50 प्रतिशत बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत सर्व देवता कमेटी (कारदार संघ) की आमसभा वीरवार को जवाहर पार्क में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान अभिषेक सोनी ने की। सभा में 130 देवी-देवताओं के कारदारों ने भाग लिया। आमसभा में इस वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर 21 प्रस्ताव पारित किए गए। पारंपरिक सुकेत देवता मेला-2018 के सफल आयोजन के लिए गहनता से विचार-विमर्श किया गया। इस बार सुकेत देवता मेला 22 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आमसभा में सुकेत देवता मेला सुंदरनगर को राज्यस्तरीय करने की मांग की गई। इस मांग को लेकर विधायक राकेश जम्वाल एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अन्य प्रस्ताव पारित कर सुकेत के देवताओं के रात्रि ठहराव के लिए सुकेत देव सदन का निर्माण तथा 4 वर्षों से देवताओं की पेंडिंग नजराना राशि को इस वर्ष के साथ मिलाकर 50 प्रतिशत बढ़ाने, देवलुओं को शाम के भोजन के लिए राशन या नकद राशि प्रदान करने, स्टेज पर बैठने वाले देवताओं के लिए अतिरिक्त 8 स्टाल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इसके साथ ही देव सहायता कार्यालय को उचित स्थान पर खोलने, मेले के दौरान मोहरे एवं फोटो रखने वालों लोगों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की गई। आम सभा में उपप्रधान देवकी नंदन, सचिव जयराम, कोषाध्यक्ष खजाना राम, सलाहकार रामदास, रूपलाल, श्यामलाल, नवल किशोर, धनदेव, प्रदीप, आचार्य रोशन, सुरेश शर्मा, राम सिंह ठाकुर, नरोत्तम, डोलाराम, लेखराम, प्रेमचंद, इंद्रदेव, मनीचंद, नरेंद्र पाल आदि अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें