फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को करसोग के लोग पहुंचेंगे मुख्यमंत्री के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। वन रक्षक होशियार सिंह की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने और उसकी बुजुर्ग दादी को आजीवन पेंशन के रूप में दस लाख देने की मांग को लेकर न्याय संघर्ष समिति ने करसोग में आक्रोश रैली निकाली। यह रैली लोनिवि विश्राम गृह करसोग से लेकर बस स्टैंड तक निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने होशियार सिंह को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। हिमाचल किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तनवर इस मौके पर मौजूद रहे। रैली में मौजूद लोगों का कहना था कि होशियार सिंह की मौत की जांच सीबीआई से करवाई जाए। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि यदि सीबीआई को जांच नहीं सौंपी तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिला परिषद सराहन वार्ड से श्यामसिंह चौहान का कहना है कि इस मामले को लेकर 29 तारीख को मुख्यमंत्री से मिलेंगे। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पूरे प्रदेश के अन्य जन संगठनों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर कुलदीप सिंह तंवर, श्याम सिंह चौहान, बविता ठाकुर, भूपसिंह ठाकुर, चुनीलाल, अमरदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें