फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई मंडी में शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई की दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अमर उजाला शुक्रवार 16 जून को नवाजेगा। आईटीआई मंडी में सुबह दस बजे अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन होगा। आईटीआई मंडी के हाल में मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्र सम्मान की तर्ज पर अब मेधावियों को भविष्य ज्योति सम्मान से जिला स्तर पर भी नवाजा जा रहा है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल दसवीं और जमा दो की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 बच्चों को इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला और एपी गोयल विश्वविद्यालय शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम का मकसद जिले के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना है। दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाले शॉर्टलिस्ट छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 150 के छात्रों को सम्मान मिलेगा। अधिक जानकारी लेने के लिए फोन नंबर 9736000982 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलास्तर पर मेधावियों को शैक्षणिक गतिविधियों में अधिक बेहतर करने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इससे जिले के होनहारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें