लडभड़ोल (मंडी)। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड चौंतड़ा-2 के चुनाव रविवार को आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपप्रधान कांती भूषण पाल ने की। चुनाव में 106 कर्मचारियों ने मतदान किया। इसमें करतार चंद को प्रधान चुना गया। उनके पक्ष में 74 और दूसरे उम्मीदवार को 32 मत मिले। करतार चंद ममाणिया चौथी बार संघ के प्रधान चुने गए हैं। इस दौरान संघ ने कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सुबोध कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेश बरवाल को महासचिव, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, राजमल को महालेखाकार और दया देवी को महिला विंग की अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी राजेश भारद्वाज, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान विजय कांत शर्मा सहित अन्य कई शिक्षक मौजूद रहे॥