फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय मंत्रीमंडल ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विस क्षेत्र धर्मपुर में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। वीरवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में धर्मपुर में केवी खोलने को मुहर लग गई है। इस विद्यालय के खुलने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, संधोल के बाद अब धर्मपुर में भी केंद्रीय विद्यालय होगा। गौरतलब है कि लोगों की मांग पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने धर्मपुर में केवी खोलने के प्रयासों को गति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर के समक्ष लोगों की मांग रखी, जिसे मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आईपीएच मंत्री ने कहा कि वीरवार को केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में इसको विधिवत रूप से स्वीकृति मिल गई है। जल्द यहां केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें