फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सिद्धपुर पंचायत में एक व्यक्ति की डंगे से गिरने से मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त हंसराज (44) पुत्र रघुराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि हंसराज अपने परिवार सहित रात का खाना खाने के बाद सोने चला गया और रात को वह घर के बाहर निर्मित शौचालय की तरफ जा रहा था कि उसका पैर फिसला और वह 12 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी। गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले। उसे 108 एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल आकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें