बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन हुआ। रविवार को सात दिवसीय शिविर के समापन की अध्यक्षता पाठशाला की प्रवक्ता मधु कुमारी ने की। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने रास्तों और बावड़ियों, स्कूल परिसर की सफाई की। इसमें 28 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। बेस्ट वालंटियर साहिल जस्वाल, मंजीता और कोमल को चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जोगिंद्र पाल, एनएसएस प्रभारी राजीव चंदेल, पुष्पा शर्मा मौजूद रहीं।