फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर फोरलेन श्रमिकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। मनाली फोरलेन के निर्माण में लगे श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर समय पर वेतन न देने का आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी है। सभी मजदूर पंडोह के पास दयोड़ क्षेत्र में टनल के काम में लगे हुए हैं। इस हड़ताल से चार टनलों का निर्माण भी रुक गया है। हड़ताल करने वाले सभी मजदूर निजी कंपनी के हैं। निजी कंपनी को टनलों का काम कर रही मुख्य कंपनी ने सबलेट कर रखा है। मजदूरों को 12 नवंबर तक वेतन देने का वादा किया था लेकिन कंपनी इसका भुगतान नहीं कर सकी। इसके चलते मंगलवार को मजदूर हड़ताल पर चले गए। मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ की स्थानीय इकाई के बैनर तले कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूर संघ प्रधान शेर सिंह ने बताया कंपनी श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं और कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। न तो मजदूरों को अभी तक ज्वाइनिंग लेटर दिए गए हैं और न ही उन्हें कोई आई कार्ड जारी किया गया है। कहा कि यदि कार्य के दौरान कोई मजदूर घायल हो जाता है तो मौके पर प्राथमिक उपचार की भी कोई सुविधा मौजूद नहीं है। वहीं कंपनी कभी भी समय पर मजदूरों के वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। कभी दो महीने बाद वेतन दिया जा रहा है तो कभी तीन महीनों के बाद। ऐसे में यहां मजदूरी कर रहे लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें