मंडी। जिले में शिक्षा खंडों की संख्या 21 हो गई है। रिवालसर को प्रारंभिक शिक्षा विभाग का नया शिक्षा खंड बनाया गया है। चार शिक्षा खंड के स्कूलों को जोड़कर शिक्षा खंड बनाया है। शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। रिवालसर को शिक्षा खंड बनाने की लंबे समय से मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बल्ह प्रवास के दौरान शिक्षा खंड बनाने की घोषणा की थी। शिक्षा खंड में कुल 60 स्कूलों को शामिल किया गया है। इसमें बल्ह शिक्षा खंड के सबसे ज्यादा 29 स्कूल शामिल किए गए हैं। साईंगलू शिक्षा खंड के 21, गोपालपुर प्रथम के चार व गोपालपुर द्वितीय के छह स्कूलों को जोड़ा गया है। सभी स्कूल शिक्षा खंड के अधीन कार्य करेंगे। रिवालसर में खंड शिक्षा अधिकारी की भी जल्द तैनाती हो जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा ने बताया कि रिवालसर को प्रारंभिक शिक्षा का नया शिक्षा खंड बनाया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जल्द यहां खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती कर यह खंड कार्य शुरू करेगा।