स्कूटर और बस की टक्कर में दो घायल
मंडी। सदर थाना के तहत साईंगलू में एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटर पर सवार दो लोगों को चोटें लगी हैं। स्कूटर चालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ओम चंद निवासी गांव नेरण डा. तरनोह कोटली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने स्कूल पर कोटली जा रहा था। इसके साथ एक महिला बहादुरी देवी निवासी सदोह भी बैठी थी। जब यह साईंगलू के पास पहुंचा तो एक बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे दोनों को चोटें लगी हैं। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।