फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला दुपट्टा बांध रोष व्यक्त करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन 8 मार्च को महिला दिवस पर सीटू के बैनर तले आंगनबाड़ी केंद्रों में काले दुपट्टे बांधकर कार्य करेंगी। यूनियन की प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि सरकार पिछले लंबे समय से इस वर्ग की अनदेखी कर रही है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। न तो उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जा रही है न ही समय पर कोई अन्य लाभ दिया जा रहा है। पिछले लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस कारण यह वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने के लिए ही यूनियन ने महिला दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नेशनल रुरल हेल्थ मिशन की बकाया राशि भी सरकार नहीं दे रही है। हेल्पर्स का मानदेय कभी भी समय पर नहीं मिलता है। पड़ोसी राज्य पंजाब में आंगनबाड़ी वर्कर्स को 56 सौ रुपये और हरियाणा में 85 सौ मानदेय दिया जा रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश की सरकार मात्र 4500 रुपये ही दे रही है। सुमित्रा देवी ने बताया पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर उनका भी मानदेय बढ़ाया जाए और रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने के साथ पेंशन ग्रेज्युटी भी दी जाए। अगर जल्द सरकार उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती तो प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें