फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली स्थित गोदरेज कंपनी 24 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई कैंपस मंडी में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

गोदरेज कंपनी युवा प्रशिक्षुओं की करेगी भर्ती
दो सौ से अधिक पद भरेगी प्राइवेट कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। आईटीआई मंडी में मेगा कैंपस प्लेसमेंट होगी। विभिन्न ट्रेड के करीब दो सौ पद भरे जाएंगे। गोदरेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 24 फरवरी को आईटीआई कैंपस मंडी में विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगी। यह कंपनी मोहाली (चंडीगढ़) स्थित प्लांट के लिए आईटीआई पास युवाओं के साक्षात्कार लेगी। यह जानकारी आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने मोहाली स्थित प्लांट के लिए आईटीआई पास उम्मीदवारों का चयन करेगी। विभिन्न ट्रेडों में निपुण उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके लिए रेफ्रिजरेशन एवं एसी मेकेनिक के सौ से अधिक पद, वेल्डर के 50 से अधिक, मशिनिष्ट के 30 से अधिक और फिटर के बीस से अधिक पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का चयन अप्रेंटिस और कंपनी की जॉब के रूप में किया जाएगा। जो उम्मीदवार जॉब के लिए चयनित होंगे, उन्हें कंपनी 8400+1300 तथा ओवर टाइम लगाने पर दोगुना वेतन देगी। जबकि अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए 7600 और ओवर टाइम करने पर दोगुना वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 24 फरवरी सुबह 10 बजे आईटीआई मंडी में अपने आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो सहित साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें