बुजुर्ग ने जहर खाकर की आत्महत्या
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के गैहरा गांव में एक बुजुर्ग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी संधोल के तहत एक बुजुर्ग ने दोपहर अपने घर पर ही जहर खा लिया। रिश्तेदारों ने उसे स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे टीएमसी टांडा रेफर किया गया लेकिन खेरा के निकट उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेजकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ सरकाघाट भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।