फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीएस स्कूल के मेधावियों को मेरिट प्रमाणपत्रों से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2017 में ली गई 10 वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के घोषित परिणामों में अव्वल मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इसी के तहत एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल अनंत नगर तताहर के 37 बच्चों को मेरिट प्रमाण पत्र देकर शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य पीसी ठाकुर ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी। बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों अदिति सिंह, अंबालिका शर्मा, गीतिका पटियाल, मुस्कान भारद्वाज, निकिता शर्मा, प्रेरणा शर्मा, प्रियंका, शिखा, अभय गुलेरिया, अभिषेक गौतम, अमन शर्मा, अमित डोगरा, अनिकेत शर्मा, अंकित शर्मा, अंशुल ठाकुर, चिराग ठाकुर, कर्ण बनियाल, पारस शर्मा, रोहित सैनी, रोहित ठाकुर, श्रेया राठौर, शगुन ठाकुर, शिवांगना, अभिनय गौतम, अमन भारद्वाज, ऋतिक वर्मा, साहिल ठाकुर, श्याम गुप्ता, विभोर शर्मा, योगेश गौतम, अंजली शर्मा, अंकिता, मानसी, नीलम, नीतिका कुमारी और पल्लवी शर्मा को शिक्षा विभाग ने मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें