फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर चहक उठे टिहरा स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरा का सालाना समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व प्रधान टिहरा पंचायत एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दीवान चंद ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य लालसिंह परमार ने टोपी और शॉल पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों से स्कूल के बच्चों ने मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मात्र किताबी ज्ञान अर्जित करने से ही भविष्य नहीं बनता बल्कि हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लेना जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में टॉपर ऑफ द ईयर रीचू, रचना, दीपिका, श्वाती, गौरव, आंचल, शगुन अत्री, मयंक वर्मा, अभिषेक, नवीन मनीष, मयंक पराशर, साहिल, निखिल को पुरस्कार दिए गए। वहीं, अंडर-14 छात्रा वर्ग खेलकूद में सानिया, रीचू, लल्लवी, पायल, रचना, सोनिया, कृष, विशाल आदित्य, शुुभम, ऋतिक, कुनाल अत्री को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शबनम, कविता, प्रिया, मनु, प्रियंका, स्वाति, दीपिका, सिद्धांत, अभय, दिनेश, पूजा, आंचल, शिवानी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चे इनाम पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सुनील अत्री, सेवानिवृत्त अध्यापकों में सुखराम राणा, व्यासदेव, ओम चंद सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें