फर्श स्कूल के मेधावियों को मिला मेहनत का इनाम
बेस्ट हाउस का खिताब जैस्मिन और लोटस हाउस के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
नगवाईं (मंडी)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फर्श का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें पंचायत प्रधान रेखा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ उपप्रधान भाद्र सिंह, स्कूल को भूमि दान करने वाले चौबे राम, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झली राम भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य शेश राम ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर स्कूल में साल भर हुई शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसमें पहाड़ी नाटियां, हिंदी फिल्मी गीत, डांडिया, समूहगान, एकलगान और लोकनृत्य प्रमुख रहे। सालाना समारोह में मुख्यातिथि ने पढ़ाई-खेलकूद के साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को भी पुरस्कृत किया। मेधावियों में निहारिका, सौरभ, मधु, निशा, सिमरन, चांदनी, घनश्याम, हीरा ठाकुर, कमलेश, कर्ण सिंह, हीरा ठाकुर, नवीन, पीतांबर, कार्तिक, कृतिका, गूंजन, हीरा लाल, रुचिका, भावना, सुरेश, हर्ष, हिमांशु आदि शामिल रहे। बेस्ट हाउस का खिताब जैस्मिन हाउस और लोटस हाउस को संयुक्त रूप से दिया गया।