फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल निकला छात्र लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के तहत चोलथरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अरुण कुमार निवासी चोलथरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 28 नवंबर को समय करीब 10 बजे सुबह उसका बेटा स्कूल गया था। उसके बाद घर वापस नहीं आया है। परिजनों ने बच्चे रिश्तदोरी में हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला है। परिजनों ने इसने शक जाहिर किया है किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके बेटे का अपहरण कर लिया है। उधर, डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें