धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय के समीप एक टिपर के खाई में लुढ़क गया। हादसे में टिपर चालक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह 9 बजे जोगेंद्रनगर के तुलाह निवासी स्वरूप सोनी का टिपर बजरी लेकर जा रहा था कि कैंचीमोड़ के पास एक वाहन को पास देते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राष्ट्रीय उच्च मार्ग का यह हिस्सा काफी संकरा है तथा सड़क के किनारे क्रैश बैरियर भी नहीं लगे हैं।