फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने महावीर स्कूल की छात्रा संस्कृति को किया सम्मानित

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय अभियान-2017 के तहत राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर शिमला स्थित राजभवन में आयोजित की गई। इसमें महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की छात्रा संस्कृति शर्मा ने भाग लेकर अपनी चित्रकला से सबको प्रभावित किया। उसे राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ट्रॉफी और दो हजार की नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया है। संस्कृति की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जहां से संस्कृति का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। जिसमें संस्कृति ने अपनी कला के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण पर बनाये चित्र से सबको प्रभावित किया। जिसके उपरांत उसे नकद राशि और ट्रॉफी के साथ राज्यपाल ने सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर संस्कृति, उसके अभिभावकों और अध्यापक वर्ग को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें