फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र सिंह का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक(मंडी)। प्रो कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र सिंह ठाकुर का घर पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने जगह-जगह पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रो कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र सिंह बंगलूरू बुल्स के लिए खेलते हैं तथा सीजन में तीन बार बेस्ट डिफेंडर का खिताब जीत चुके हैं। दो बार मोमेंट ऑफ द मैच का खिताब जीत चुके हैं। प्रो कबड्डी में 10 प्वाइंट लेकर अभी तक किसी भी मैच में से सर्वाधिक प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बल्ह के बढयाल के रहने वाले हैं। पांचवीं कक्षा से ही उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। वर्ष 2009 में उन्हें स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के लिए चुना गया, जहां पर उन्होंने कोच ओमप्रकाश व कोच रतन लाल के प्रयासों से अपने खेल को नया निखार दिया। महेंद्र सिंह इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं तथा नासिक में गनर पद पर कार्यरत हैं। वह 1 वर्ष से बंगलूरू बुल्स के लिए कबड्डी खेल रहे हैं। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उनका सुंदरनगर, नेरचौक, भंगरोटू , नागचला व भड़ियाल में खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। भंगरोटू में बल्ह वेली स्पोर्ट्स क्लब के उपाध्यक्ष खेम सिंह, अनिल वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष लता देवी, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव विनोद आर्य ने उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें