फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पधर में युवाओं ने महंगाई के विरोध में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग युवा कांग्रेस इंटक ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बाइक रैली का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व युवा इंटक अध्यक्ष नवीन सकलानी ने किया। बाइक रैली में लगभग 120 युवाओं ने भाग लिया। बाइक रैली पधर से द्रंग तक निकाली गई। जिसके माध्यम से युवाओं तथा लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। युवा इंटक प्रधान नवीन सकलानी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल जुमलेबाजी जानती है। विकास से उसका कोई लेना देना नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। पेट्रोल की कीमतें रोज आसमान छू रही है। व्यापारी सड़क पर लामबंद है। नोटबंदी की वजह से 20 लाख नौकरियां जा रही है और विकास केवल भाजपा परिवार अथवा उनके बेटों का हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें