फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीवॉक हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म के 8 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज के व्यावसायिक अध्ययन विभाग के लिए बीवॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म पाठ्यक्रम के 8 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित संस्थानों में सफल प्लेसमेंट हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को एम-एस ट्रिस्क्वेयर सॉल्यूशंस, स्नो फ्लेक्स रिज़ॉर्ट, मास्टिफ होटल सिटी नेस्ट गुरुग्राम, मास्टिफ ग्रैंड मनाली रिजार्ट तथा डलास बीच रिजार्ट गोवा में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। प्राचार्य डाॅ. आरआर कौंडल ने इस उपलब्धि पर सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रही है तथा बीवॅक जैसे पाठ्यक्रम आज के समय की आवश्यकता हैं। विभाग की नोडल अधिकारी प्रो. अंजू ने बताया यह पाठ्यक्रम क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और करियर निर्माण का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें