फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 76 अभ्यर्थियों ने पार की शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
केवल 20 कैडेट को मिलेगा अंतिम प्रवेश
विज्ञापन

सरकाघाट कॉलेज में एनसीसी प्रवेश परीक्षा का समापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी प्रवेश परीक्षा का समापन वीरवार को कमांडिंग ऑफिसर सज्जन कुमार ने किया। उन्होंने डिजिटल पीपीटी एवं वीडियो प्रस्तुति के जरिये अभ्यर्थियों को एनसीसी के मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और भविष्य में मिलने वाले स्वर्णिम अवसरों से अवगत कराया। अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति परखने के लिए दौड़, पुश-अप्स और पुल-अप्स जैसी कठिन गतिविधियां आयोजित की गईं। कुल 89 अभ्यर्थियों में से 76 ने शारीरिक परीक्षा पास की लेकिन अंतिम रूप से केवल 20 योग्य कैडेटों का ही चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम और मेरिट सूची अगले 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित होगी है। इस अवसर प्राचार्य डॉ. रिखी राम कौंडल ने अपने नौसेना के 20 वर्षों के अनुभव (लेफ्टिनेंट कमांडर के रूप में) साझा कर युवाओं में राष्ट्रसेवा का नया जोश भरा। वहीं, एएनओ लेफ्टिनेंट विशाल ठाकुर ने व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और एनसीसी से मिलने वाले करियर लाभों पर विचार व्यक्त किए। पूरी चयन प्रक्रिया का संचालन कैडेट कैप्टन कृष्णा शर्मा की प्रभावी रणनीति और उत्कृष्ट समन्वय के तहत अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें