फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरी में डायरिया नियंत्रण में एक ही मामला आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराज की छतरी पंचायत में फैले डायरिया के मामले में आईपीएच विभाग की ओर से लिए गए पानी के नमूनाें की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मसलन पानी ठीक है। डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। शुक्रवार को महज एक ही मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डायरिया नियंत्रण में है। अधिशासी अभियंता आईपीएच थुनाग आरके सैनी ने बताया कि लस्सी और छतरी गांवों को पेयजल योजना लस्सी छतरी से पानी की सप्लाई की जाती है। यह योजना विभाग की ओर से 2007 से चलाई जा रही है। इस योजना का स्रोत बटाला नाला है, जोकि छतरी-मगरुगला रोड पर छतरी से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस योजना से वर्तमान में लगभग 1750 लोगों को पानी दिया जाता है। इसमें लस्सी, कैग, छतरी और मायाधार गांव शामिल हैं। स्वच्छ तरीके से पानी वितरित किया जा रहा है। यह पहला मामला है जब इस योजना के अधीन पड़ने वाले गांवों लस्सी और छतरी में डायरिया के इतने मामले ध्यान में आए हैं। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल से लगातार पीएचसी छतरी का दौरा किया और स्वयं इस योजना के स्रोत और ट्रीटमेंट प्लांट की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की। साथ ही इस योजना के पानी के सैंपल जांच के लिए चुराग और सुंदरनगर स्थित लैब में भेजे गए हैं। 24 अप्रैल 2019 को पूरी स्कीम का दौरा किया और एच2एस वायल्स में भी पानी के सैंपल लिए गए, जांच में पानी सही पाया गया है। 25 अप्रैल 2019 को भी एच2एस वायल्स के सैंपल लिए गए हैं, जिनका परिणाम भी नेगेटिव है। उधर, बीएमओ जंजैहली डॉक्टर दुनी चंद ने बताया कि डायरिया नियंत्रण में है। शुक्रवार को मात्र एक ही मामला सामने आया है। टीम पूरी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें