फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह गुरुद्वारा में शुरू हुई लंगर व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह गुरुद्वारा में तीन दिवसीय लंगर व्यवस्था सोमवार से शुरू हुई। यह व्यवस्था होली पर्व पर संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले अमृतसर के सौजन्य से की गई। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा से रिवालसर, मंडी, मनिकर्ण साहिब, मनाली भोले बाबा के शिवलिंग के दर्शनों को आने वालों श्रद्धालुओं के लिए पंडोह गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से यह लंगर लगाया गया। सोमवार को पंडोह गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार गुरवचन सिंह ने लंगर की शुरुआत की। यह लंगर तीन समय 12 घंटे तक चलेगा। इस दौरान लगभग 40 सेवादार महिला और पुरुष अमृतसर से आकर कार्य कर रहे है। अमृतसर से आए सेवादार सरदार त्रिलोचन सिंह, शहीद सिंह, अवतार सिंह, सौदागर सिंह, मनजीत सिंह मंगा, स. नरेंद्र सिंह घोमा, सरदार हरजीत सिंह, भाई गुरदास हाल अमृतसर की देखरेख में लंगर का कार्य चल रहा हेै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें