फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि में न बुलाए जाने पर सुकेत देवता कमेटी करेगी सांकेतिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में सुकेत के देवी-देवताओं को नहीं बुलाए जाने पर सुकेत देवता कमेटी शिवरात्रि मेला कमेटी से नाराज है। नाराजगी जताने के लिए उन्होंने सांकेतिक अनशन करने की घोषणा की है। प्रधान अभिषेक सोनी ने कहा कि उन्होंने मेला कमेटी अध्यक्ष डीसी और पुलिस अधीक्षक से आज्ञा देने के लिए प्रार्थना पत्र भेज दिया है। उन्होंने रोष जताया कि मंडी के कई देवी-देवता सुंदरनगर के देवता मेेले में शिरकत करते हैं, तो सुकेत के देवता मंडी शिवरात्रि में क्यों नहीं बुलाए जाते। मंडी की सर्व देवी-देवता कमेटी की कार्यकारिणी की एक बैठक हुई, जिसमें प्रधान पं. शिवपाल ने कहा कि सुकेत कमेटी का शिवरात्रि में नहीं बुलाए जाने पर सांकेतिक अनशन शुरू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्व देवता सेवा समिति सभी देवी-देवताओं का आदर करती है और सभी को शिवरात्रि मेले में बुलाना चाहती है, लेकिन शिवरात्रि में पंजीकृत 216 देवी-देवताओं के ही यहां पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। देवता समिति के प्रधान ने कहा कि पंजीकरण को लेकर गत माह बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जब तक देव सदन तैयार नहीं होता, अन्य देवताओं का पंजीकरण करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति को ध्यान में रखते हुए आगामी भविष्य में सभी देवी-देवताओं के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए भविष्य में सुकेत और करसोग के देवी-देवताओं के कारदारों को बुलाकर प्राचीन परंपरा पर विचार किया जाएगा। इसमें सुंदरनगर देवता के प्रधान को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में सभी देवी-देवताओं को उचित सम्मान और स्थान की व्यवस्था पर सहमति बनाई जाएगी। करसोग क्षेत्र के मूल माहूंनाग, ममलेश्वर महादेव, कामाक्षा देवी सहित अन्य देवी-देवता जो मंडी शिवरात्रि में आने के इच्छुक हैं, तो यह सौभाग्य की बात है। बैठक में सर्व देवता सेवा समिति के उपप्रधान वेद राम, बुधे राम, शेष राम, गोविंद राम, बालो राम, रमेश, डुमणु राम, प्रकाश ठाकुर, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें