सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कनैड़ में रविवार सुबह कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुंदरनगर से मंडी की तरफ जा रहे ट्रक और मंडी से सुंदरनगर की तरफ आ रही ऑल्टो कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक जुबीन और ताहिर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निवासी मनोज सैनी और देवेंद्र सैनी ने सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां से कार चालक उपचार से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक राजेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी रानी की बाई की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि इस हादसे में दो युवक घायल हुए है। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।