फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ से शाम आठ बजे तक चौहाटा से विक्टोरिया होगा वन वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। 18 मई तक चौपहिया वाहनों के लिए चौहाटा बाजार से विक्टोरिया पुल तक यातायात व्यवस्था वन वे रहेगी। ऑटो, बाइक और स्कूटर के लिए यह नियम लागू नहीं होगा। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए चौहाटा बाजार से लेकर विक्टोरिया पुल तक सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक एक तरफा यातायात व्यवस्था अधिसूचित की है। यह व्यवस्था व्यापक जनहित में आगामी तीन मई से 18 मई तक अस्थायी तौर पर की गई है। इस दौरान विक्टोरिया पुल से चौहाटा बाजार की ओर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बंद रहेगी। अधिसूचना के अनुसार दोपहिया व तिपहिया वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें