धर्मपुर (मंडी)। युवा विकास मंच धर्मपुर के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत युवा एवं खेल विभाग मंडी के सौजन्य से ज्ञान धारा पब्लिक स्कूल मढ़ी में चित्रकला और भाषण तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक विनय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। मुख्य अतिथि को युवा विकास मंच के अध्यक्ष जोगिंद्र धलारिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में आंचल ठाकुर प्रथम, द्वितीय हर्षित ठाकुर रहे। पेंटिंग में पल्लवी प्रथम, राहुल द्वितीय और निबंध में मनीषा ठाकुर प्रथम, जबकि साहिल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा विकास मंच के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष रवि मंडयाल ने बच्चों को राष्ट्रीय युवा सप्ताह और युवा विकास मंच के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवी सनी ठाकुर, राकेश कुमार, किरणा देवी, संगीता देवी आदि उपस्थित रहे।