फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारमोनियम में डिंपल, तबला वादन में विनय विजेता

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। करिश्मा बीएड कॉलेज डडौर में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल एवं जिला मंडी की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोबल बीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीत किरण ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में युवा सेवा एवं खेल विभाग के राज्य उपनिदेशक पदम सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवा संयोजक सुरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और विभाग का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवा उत्सव में हारमोनियम, तबला वादन, बांसुरी, एकांकी, कथक, लोकगीत, लोकनृत्य और शास्त्रीय गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हारमोनियम मेें डिंपल शर्मा विजेता और मनीष उपविजेता रहा। तबला वादन में विनय भारती विजेता और अमन राणा उपविजेता, बांसुरी वादन मेें निखिल कुमार विजेता और कमल किशोर उपविजेता रहे। एकांकी मेें खंड चौंतडा विजेता और खंड सुंदरनगर उपविजेता तथा कथक में खंड सदर विजेता व खंड गोहर उपविजेता रहे। लोकगीत में खंड बल्ह विजेता और खंड सदर उपविजेता रहा। लोकनृत्य में बल्ह खंड विजेता व खंड सदर उपविजेता रहा। शास्त्रीय गायन में रिषभ भारद्वाज विजेता और दुष्यंत कुमार उपविजेता रहे। विजेता व उपविजेता रहने वाली टीमों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी और युवाओं से अपनी संस्कृति को संजोए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत मेें युवा संयोजक सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए करिश्मा बीएड कॉलेज के चेयरमैन ललित पाठक व उनकी टीम, निर्णायक मंडल के सदस्यों और सभी खंडों से आए प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे हैं, वह बिलासपुर में होने वाली राज्यस्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर निर्णायक मंडल में डॉ. सुकला शर्मा, कृष्णा ठाकुर और कुलदीप, युवा स्वयंसेवी सुरेश कुमार, हितेश्वर, हरीश, ममता सुभद्रा, हेमंत और सनी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें