बालीचौकी (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजाई का वार्षिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य जीवानंद चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें ज्योति बिष्ट, तान्या, सत्या देवी, भीखम राम, शीतल, सोनिया ठाकुर, दलीप सिंह, झांसी, देव राज, सरोज रानी, देविंद्रा कुमारी, हेम प्रभा, रीना देवी, प्रोमिला देवी, भीमा देवी, मनीषा कुमारी, रक्षा ठाकुर, विद्या कुमारी, हेमा ठाकुर, प्रेम लता, पदमा देवी, देव राज, चेतना ठाकुर, मीना, सत्या, प्रिया, तान्या ठाकुर, वीरेंदर चौहान, गीता नंद, चंद्रमणि, सुनील कुमार, शीतला देवी आदि छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक उत्तम राम विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ स्कूल में विकासात्मक कार्यों के लिए स्थानीय जनता, अभिभावकों तथा स्कूल के कर्मचारियों ने भी लगभग 50 हजार की सहयोग राशि दी। इसके अतिरिक्त महेश ठाकुर ने एक टिपर रेत का और यशवंत सिंह अध्यक्ष व्यापार मंडल ने 12 बैग सीमेंट के दिए। इस समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व खंड समिति के चेयरमैन जवाहर वर्मा, उत्तम राम, महेश ठाकुर, यशवंत शर्मा मौजूद रहे।