फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा खंड द्रंग-2 के नाम रहा आल राउंड बैस्ट खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। जिले के प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को पनारसा में विधिवत रूप से समापन हो गया। इसमें मलाणा पावर प्रोजेक्ट के वाइस प्रेजिडेंट एचएस विष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जिला के प्राथमिक स्कूलों के 20 शिक्षा खंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में बल्ह खंड प्रथम स्थान पर रहा। वॉलीबाल और बैडमिंटन में शिक्षा खंड द्रंग-2 प्रथम स्थान पर रहा। खो-खो में शिक्षा खंड करसोग-1 के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में शिक्षा खंड सुंदरनगर-1 ने खिताब अपने नाम किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में कबड्डी और बैडमिंटन में शिक्षा खंड द्रंग-2 के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया, जबकि वॉलीबाल में शिक्षा खंड चौंतडा-1 और खो-खो में शिक्षा खंड करसोग-1 के छात्रों ने खिताबी जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एथलेटिक्स में शिक्षा खंड द्रंग-1 ने खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अनुशासन का खिताब शिक्षा खंड सराज-1 के नाम रहा, जबकि आल राउंड बेस्ट के खिताब पर शिक्षा खंड द्रंग-2 के प्रतिभागियों ने कब्जा किया। इस अवसर पर पीटीएफ जिलाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, महासचिव रमेश चौहान, केंद्रीय मुख्य शिक्षक अनिल शर्मा, सदर पीटीएफ के अध्यक्ष ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें