फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 11 साल के बच्चे पर लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची और आरोपी का करवाया मेडिकल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयान में 11 वर्षीय बालक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना की जांच किशोर न्याय अधिनियम के दायरे में की जा रही है। पीड़िता और आरोपी बच्चे का मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल सुंदरनगर में करवा दिया है। यह घटना प्रवासी परिवार से संबंधित बताई जा रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें