मंडी। स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं और रख-रखाव सहित कई अन्य तरह की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई कायाकल्प योजना का सकारात्मक असर दिखने लगा है। योजना के तहत मंडी के प्राथमिक, सामुदायिक, नागरिक और क्षेत्रीय अस्पतालों का कायाकल्प भी होने लगा है।
योजना के तहत मानकों के अनुरूप स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के लिए कार्य करने पर मंडी के 68 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प योजना में चयन हुआ है। पूर्व में 46 स्वास्थ्य संस्थान मानकों पर खरे उतरे थे। अब 22 और स्वास्थ्य संस्थानों ने बेहतर कार्य किया है। अब इन स्वास्थ्य संस्थानों को इनाम राशि दी जाएगी।
राज्य स्तर पर हुए आंकलन में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में मंडी जिला के दो स्वास्थ्य संस्थान शामिल हुए हैं। प्रथम श्रेणी में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ने पहला और द्वितीय श्रेणी में नागरिक अस्पताल सरकाघाट ने तीसरे स्थान पाया है। वहीं, करसोग अस्पताल को प्रसंशा पुरस्कार मिला है। इसके तहत एक लाख रुपये मिलेगा।
तृतीय श्रेणी में जिले के 24 पीएचसी का चयन हुआ है। इन्होंने संक्रमण नियंत्रण में 75 से अधिक अंक हासिल किए हैं। जिला स्तर पर पीएचसी पंडोल ने पहला स्थान हासिल किया है। अब अवार्ड राशि के रूप में पीएचसी को दो लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पीएचसी द्रमण, भद्रवाड़, ढलवान, गोपालपुर, थौना, कमांद, नसलोह, शिवाबदार, गोखड़ा, भांबला, मकरीड़ी, सुधार, टिक्कन, चुक्कू, पाली, डरवाड़, छतरी, सेरी बंगलो, कड़कोह, ननावां, लेदा, सिध्याणी, छम्यार को प्रशंसा पुरस्कार योजना के तहत मिला है। इन सभी पीएचसी को 50 हजार रुपये मिलेंगे।
इन स्वास्थ्य केंद्रों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन
जिला स्तर पर आंकी जानी वाली श्रेणी चार के तहत कुल 41 स्वास्थ्य केंद्र चुने गए हैं। इनमें स्वास्थ्य केंद्र हार्ट ने पहला स्थान हासिल करते हुए एक लाख रुपये अवार्ड राशि अपने नाम की है। 50 हजार राशि के साथ गलू प्रथम रनर अप और 35 हजार राशि के साथ घ्रौण द्वितीय रनरअप रहा है। इसके अलावा प्रशंसा पुरस्कार के तहत स्वास्थ्य केंद्र ब्रीण, तुंग, हरि बैहना, सुलपुर बही, बकारटा, कुन्हू, डबरोट, कांडा, बिंदला, कांडा सोरता, बलिंडी, झीड़ी, बालू, रोपा, त्रैंबली, नेरी, बोन्स, बिजनी, तरवाही, बुराहटा, बाग, रोपड़ी, बसलान, मटरू, द्राहल, मसोली, गुम्मा, भराड़ा, पिपली, किपड़, कांढला चयनित हुए हैं। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र ढुंगराईं, रजवाड़ी, चांबी, सिद्धपुर, बहरी, रसैण गलू व पिपली को प्रशंसा पुरस्कार मिला है। इन संस्थानों को 25 हजार रुपये मिलेंगे।
जिले के 68 स्वास्थ्य संस्थान कायाकल्प योजना के तहत चुने गए हैं। इन्हें नियमानुसार अवार्ड राशि मिलेगी। स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण पर इन संस्थानों ने बेहतरीन कार्य किया है। अवार्ड राशि मिलने के बाद बेहतर होने की उम्मीद है।
-डॉ. नरेंद्र भारद्वाज, सीएमओ, मंडी