फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 65 किलो मछली जब्त, वसूला 8,700 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
मत्स्य विभाग मंडी की टीम मत्स्य शिकार और बिक्री के खिलाफ औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से बेची जा रह
विज्ञापन
मंडी में अवैध मछली बिक्री पर विभाग ने कसा शिकंजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। मत्स्य विभाग, मत्स्य मंडल मंडी की टीम ने जिले में अवैध मत्स्य शिकार और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने नेरचौक, रत्ती और कनैड क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से बेची जा रही मछली की खेप बरामद की तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। विभाग को सूचना मिल रही थी कि जिले के कुछ क्षेत्रों में मछली विक्रेता बिना वैध बिल और आवश्यक दस्तावेजों के बाहरी क्षेत्रों से मछली लाकर बिक्री कर रहे हैं। इसी के मद्देनज़र विभागीय टीम ने नेरचौक, रत्ती और कनैड में विशेष गश्त की। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं के कब्जे से 65 किलोग्राम पंगास मछली जब्त की गई, जिसे अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था। नियमों के उल्लंघन पर दोषियों से मौके पर ही कुल 8,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सहायक निदेशक मत्स्य का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी ऋचा गुप्ता ने बताया कि मत्स्य अधिनियम 1976 और मत्स्य नियमावली 2020 के तहत अवैध मछली बिक्री एक दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें