फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मिशन साहसी कार्यशाला में 65 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सुंदरनगर की ओर से दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय मिशन साहसी आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 65 छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे। कार्यशाला में डॉ. दीपिका ने मानव मनोविज्ञान, पूजा ठाकुर ने साइबर सुरक्षा और नगर परिषद अध्यक्ष रूमा चौहान ने महिला सशक्तीकरण पर जानकारी दी। छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों के साथ पेन, आईडी कार्ड और कड़े जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं से अपनी सुरक्षा करने के तरीके भी सिखाए गए। अभाविप जिला सुंदरनगर की प्रवक्ता जागृति ने कहा कि महिला सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिषद भविष्य में भी छात्राओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें