फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

633 करोड़ प्रदेश के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी मदद : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 633.75 करोड़ की राहत राशि जारी कर दी है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नसीहत दी है कि वह बार-बार झूठ बोलना बंद करे। मिली हुई राहत राशि को प्रभावितों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करे। सर्किट हाउस मंडी में बुधवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पर आई आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने दो किस्तों में 362 करोड़, उसके बाद 190 करोड़, एनडीआरएफ के 200 करोड़, पीएमजीएसवाई के तहत 2,700 करोड़ की राशि जारी की थी। इसके बाद केंद्र की टीम प्रदेश में आई आपदा का आकलन करने यहां आई थी। इस टीम की अनुशंसा पर अब 633.75 करोड़ की और राशि प्रदेश को जारी की जा रही है। यह प्रदेश के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू के विदेश दौरे पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में निजी निवेश की बहुत सी संभावनाएं हैं। इसी के लिए उन्होंने सीएम रहते इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया था। उस इन्वेस्टर मीट पर कांग्रेसियों ने खूब हो हल्ला किया था, लेकिन आज उनके सीएम उसी राह पर चल रहे हैं। सीएम के वापिस आने के बाद ही पता चल पाएगा कि प्रदेश के लिए कितना निवेश वे ला पाए। यदि प्रदेश में निवेश आता है तो यह प्रदेश के लिए अच्छी बात होगी।
इस मौके पर उन्होंने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति से धनराशि जीतकर लौटी मंडी की बेटी जागृति शर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें शॉल और टोपी भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें