फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 63 स्कूलों को मिले कला अध्यापक, विद्यार्थियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
20 से 22 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली नौकरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी के 63 स्कूलों को कला अध्यापक मिल गए हैं। अब इन स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने 63 शिक्षकों को नियुक्ति के आदेश जारी किए। करीब 20 से 22 साल के बाद तैनाती मिलने से शिक्षकों में खुशी की लहर है। ये अध्यापक जिले के 63 स्कूलों में सेवाएं देंगे। हाल ही में शिक्षा विभाग ने पदों को भरने के लिए सभी विभिन्न बैच में प्रशिक्षण प्राप्त किए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया था। रोजगार एवं उप रोजगार कार्यालयों से काउंसलिंग के लिए बुलावा पत्र भेजे गए। इस प्रक्रिया में 1999 से लेकर 2003 बैच के 450 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभाग की ओर से छंटनी के बाद अब 63 कला अध्यापकों को तैनाती दी गई है। जिला मंडी के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अमरनाथ राणा ने कहा कि 63 कला अध्यापकों की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। 15 दिन के अंदर इन्हें पदभार ग्रहण करना होगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें